आये हैं समझाने लोग
हैं कितने दीवाने लोग
दैर-ओ-हरम में चैन जो मिलता
क्यों जाते मैख़ाने लोग
जान के सब कुछ, कुछ भी न जाने
हैं कितने अनजाने लोग
वक़्त पे काम नहीं आते
हैं ये जाने पहचाने लोग
अब जब मुझ को होश नहीं
है आये हैं समझाने लोग
Friday, September 30, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment